हरदोई: ईओ ने बढ़ाई जनता व कर्मचारियों की मुश्किलें, तीन सप्ताह से नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शासन अपने सख्त निर्देश पारित कर ये मान लेता है कि उनके आदेशों का पालन सुनिश्चित हो गया है और सब कार्य पटरी पर चलने लगे है। लेकिन उनके कुछ मातहत अधिकारी अपनी मनमानी और दबंगई के चलते शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा कर उनको दरकिनार कर देते है जिनको शायद शासन की …

हरदोई। शासन अपने सख्त निर्देश पारित कर ये मान लेता है कि उनके आदेशों का पालन सुनिश्चित हो गया है और सब कार्य पटरी पर चलने लगे है। लेकिन उनके कुछ मातहत अधिकारी अपनी मनमानी और दबंगई के चलते शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा कर उनको दरकिनार कर देते है जिनको शायद शासन की निगाहें देख नहीं पाती है या वो जानबूझ कर मूकदर्शक बन जाता है।
ऐसा ही एक वाक्या हरदोई जिले के सांडी नगर पालिका में देखने को मिला।

जहाँ दबंग और बेखौफ ईओ राम आसरे कमल को इटावा के भरथना नगर पालिका से हरदोई सांडी नगर पालिका स्थान्तरित करने के आदेश शासन द्वारा निर्गत किये गए। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी दबंग और बेखौफ ईओ ने यहां आकर अपने कार्य का चार्ज लेने की जहमत नहीं उठाई है। ईओ के चार्ज न लेने से यहां की जनता को और कार्यालय के कर्मचारियों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ईओ के द्वारा अपना पद भार का चार्ज न संभालने के कारण कार्यालय के भी सभी कार्यो की गति पर विराम लग गई है।

कार्यालय के बाहर लोगो की भारी भीड़ जमा रहती है और निराश होकर वापस चली जाती है।कार्यालय के बाहर मौजूद पीड़ितों की भारी भीड़ ने सुनाई अपनी पीड़ा बोले 15 दिनों से आकर वापस लौट जाते है ईओ के न होने के कारण कार्य नहीं हो रहे है। यही नहीं कैमरा देखकर कर्मचारियों के भी सब्र का पैमाना झलक उठा उन्होंने भी स्वीकार किया कि ईओ के न होने से कार्यालय के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है। बिना कारण बताए नदारद ईओ को शायद शासन के आदेशों की अवहेलना का खौफ नहीं है या अपने रसूख के चलते ईओ शासन के आदेशों को तबज्जो नहीं दे रहे है और जानबूझ कर उसकी धज्जियां उड़ा रहे है।

कर्मचारी और जनता सभी परेशान है। यही नही जिले के जिम्मेदार अफसरों को भी सांडी की जनता की समस्याएं नहीं दिख रही हैं और उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है। भगवान भरोसे चल रही है सांडी नगर पालिका। वैसे तो जिलाधिकारी को ये अधिकार प्राप्त है कि वो ऐसी स्थित में किसी जिम्मेदार उप जिलाधिकारी या अन्य अधिकारी को कार्य ग्रहण कर पद भार संभालने के आदेश दे सकता है।

लेकिन उन्होंने अभी तक सांडी नगर पालिका की इस समस्या पर कोई कार्यवाही करने की आवश्यकता नही समझी है। राज्यपाल आई और चली गयी उनको भी इस समस्या से रूबरू नहीं कराया गया मीडिया से उनको दूर इसी लिए रखा गया। जिससे कोई मीडिया कर्मी प्रशासन की किसी कमजोरी को उजागर न कर पाए। सांडी नगर पालिका की जनता और कर्मचारियों को अभी और कितने दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ये आने वाला समय ही तय करेगा। इसका जवाब फिलहाल अभी किसी जिम्मेदार अधिकारी के पास भी नही है।जिम्मेदार कोई न कोई बहाना बनाकर कैमरे का सामना करने से बचते नजर आए ।

संबंधित समाचार