अयोध्या: सरयू पुल के पास बड़ा हदसा, खड़े ट्रेलर में टकराई बस, दो की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्राइवेट बस के चालक को अचानक आई झपकी ने दो को मौत की नींद सुला दी। जबकि बस में सवार 11 मजदूर घायल हुए हैं। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी जिस पर 85 लोग सवार थे। दुर्घटना रविवार भोर अयोध्या पुल के पास गोण्डा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में हुई। यहां पटरी …

अयोध्या। प्राइवेट बस के चालक को अचानक आई झपकी ने दो को मौत की नींद सुला दी। जबकि बस में सवार 11 मजदूर घायल हुए हैं। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी जिस पर 85 लोग सवार थे। दुर्घटना रविवार भोर अयोध्या पुल के पास गोण्डा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में हुई। यहां पटरी किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे से बस की जोरदार टक्कर हो गई। घायल मजदूरों को अयोध्या के जिला अस्पताल व तीन मजदूरों को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में घायल कमलेश कुमार यादव ने बताया कि हम सभी 60 -65 हम सभी मजदूर दिल्ली से प्राइवेट बस से बिहार राज्य के सुपौल जिला जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या सीमा के पास जा रही ट्रेलर गाड़ी को बस चालक ओवरटेक करने लगा और ब्रेक मार दिया। बारिश के चलते बस फिसल कर अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेलर से टकरा गई। बस में बैठे सभी लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जब तक कुछ समझते तब तक कई मजदूर घायल हो चुके थे। लोगों की चीख पुकार से इलाका गूंजने लगा। आसपास के लोग दौड़ कर मदद में आए। लोगों की मदद से तत्काल अयोध्या धाम के श्रीराम अस्पताल में ले जाया गया।

जहां पर कुल 11 मजदूर घायल होने की बात सामने आई। जिनमें 8 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी पर तैनात मजदूरों का इलाज कर रहे डा.आशीष के मुताबिक सुबह 7 बजे की घटना है। जो दिल्ली से बिहार जा रहे थे। जिसमे यह सभी लोग बस में सवार थे। मजदूरों की हालत नाज़ुक है। जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सारे घायल मजदूर दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय श्याम नारायण सिंह पुत्र बलिकरन सिंह निवासी खोरकुंवर थाना हरैया जिला बस्ती और 20 वर्षीय ममन कुमार पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी चेहरा कला जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में दिलखुश कुमार व निशांत निवासी मधेपुरा, जय कुमार यादव सुपरौल, मोहम्मद रशीद अरैय्या, कुंदन कुमार भोजपुर, निशांत जायसवाल व सुधीर गोस्वामी सकतपुर दरभंगा, नूर मोहम्मद भगवतनगर दिल्ली, मोहम्मद नौशाद अंसारी जमालपुर दरभंगा, जितेन्द्र कुमार मधेपुरा बिहार, दिनेश पासवान मधेपुरा बिहार, रामदेव सुपौल, मन्तू यादव मधेपुरा, मो निशाद दरभंगा, मनोज कुमार मधुबनी बिहार, फुली पासवान सहरसा बिहार, मुन्नी देवी सुपौल बिहार, कमलेश यादव शामिल हैं। इन घायलों मे तीन की हालत गम्भीर बताई गई है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका