अयोध्या: टीजीटी परीक्षा में शामिल साल्वर गैंग के सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने टीजीटी की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए सालवर गैंग के पांच सदस्यों को को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। रविवार को टीजीटी की दूसरी पॉली की परीक्षा में कोतवाली नगर के आदर्श इण्टर कालेज पर एक साल्वर को वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते …

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने टीजीटी की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए सालवर गैंग के पांच सदस्यों को को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। रविवार को टीजीटी की दूसरी पॉली की परीक्षा में कोतवाली नगर के आदर्श इण्टर कालेज पर एक साल्वर को वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते तथा दूसरे को गेट पर ही संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके तीन अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया। मामले में कालेज के द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गयी है।

आदर्श इंटर कालेज में टीजीटी की परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने बताया कि 13 कक्षों में परीक्षा हो रही थी यहां कक्ष संख्या एक में एक व्यक्ति की आईडी देखी तो वह हड़बड़ाने लगा। संदिग्ध पाये जाने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो वह लवकुश कुमार के नाम पर बैठकर परीक्षा दे रहा है। जबकि इसका नाम कमलेश है। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गयी है।

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में आने वाले आदर्श इण्टर कालेज में टीजीटी की परीक्ष चल रही थी इसमें गेट पर चेंकिंग के दौरान वास्तवित परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसी केन्द्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इनके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह भी प्रयागराज से इनावा बुक कराकर यहां आये थे। रात में यहां रूके भी थे। आरोपियों में एक अयोध्या का तथा बाकी प्रयागराज के निवासी है। सभी से पूछताछ के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार