बरेली: आईपीएल सट्टे में हारा 40 हजार तो नदी में कूदकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। मां के रुपये आईपीएल सट्टे में हारने से आहत मोटर मैकेनिक में नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अब्दुल कदीर का पर्स घर पर ही मिला …

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। मां के रुपये आईपीएल सट्टे में हारने से आहत मोटर मैकेनिक में नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अब्दुल कदीर का पर्स घर पर ही मिला है। उसमें उसने सुसाइड नोट छोड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण डूबना आया है।

भोजीपुरा के गांव पचदौरा दोहरिया निवासी मोहम्मद हारुन ठेकेदारी करते हैं। उनका बेटा अब्दुल कादिर (20) नैनीताल रोड पर एक मोटर साइकिल की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह वह शनिवार को भी दुकान गया, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार को उसका मोबाइल और पर्स घर पर ही मिला। पर्स में उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने बताया था कि मां के 40 हजार रुपये आईपीएल सट्टे में हार चुका है। इस बात से वह बहुत आहत है, जिससे आत्महत्या करने जा रहा है। परिजनों ने इसकी सूचन पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस और परिजनों ने अब्दुल कादिर की तलाश शुरू की। दोपहर में उसकी चप्पल चाचा फारुक के खेत के पास मिली। इसके बाद गोताखोरों ने उसे नदी में तलाश किया तो उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला। परिजनों का कहना था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक के गले में गहरा निशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पीएम रिपोर्ट में अब्दुल कादिर की मौत डूबने से हुई है।

संबंधित समाचार