फर्रुखाबाद: टैंकर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
फर्रुखाबाद। बाइक से दवा लेनें जा रहे दम्पति को पीछे से तेज रफ्तार टैंकर नें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सबार महिला की मौत हो गयी। जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती किया गया। थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी रवि वाथम अपनी 24 वर्षीय …
फर्रुखाबाद। बाइक से दवा लेनें जा रहे दम्पति को पीछे से तेज रफ्तार टैंकर नें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सबार महिला की मौत हो गयी। जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती किया गया। थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी रवि वाथम अपनी 24 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को बाइक से दवा दिलानें जा रहे थे।
इसी दौरान कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर नगला तलदार के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर नें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सबार महिला नें मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि उसका पति रवि गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस नें उसे उपचार हेतु निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती किया।
