Jammu and Kashmir: आतंकवादियों ने भाजपा सरपंच और पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक सरपंच और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा की कुलगाम जिला इकाई के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक सरपंच और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा की कुलगाम जिला इकाई के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार तथा उनकी पत्नी पर गोलियां बरसाईं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कुलगाम के रेडवानी के निवासी डार भाजपा से संबद्ध सरपंच थे। उन्होंने पिछले साल जिला विकास परिषद् का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे। डार इस समय अनंतनाग में किराये के मकान में रह रहे थे।

संबंधित समाचार