अमरोहा: चोरों ने कूमल लगाकर कर दिया लाखों का सामान साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/डिडौली,अमृत विचार। चोरों ने कूमल लगाकर किसान के घर से लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने डिडौली में भी दो दुकानों से सामान साफ कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव बुडेरना …

अमरोहा/डिडौली,अमृत विचार। चोरों ने कूमल लगाकर किसान के घर से लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने डिडौली में भी दो दुकानों से सामान साफ कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव बुडेरना निवासी संजय सिंह पुत्र शिव कुमार के घर रविवार की रात चोर कूमल लगाकर घुस गए। चोरों ने शादी में मिला सामान साफ कर दिया। 26 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी और शादी में मिला दहेज का सामान उसके कमरे में था। जिसको बीती रात चोरों ने कूमल लगाकर पार कर लिया।

पत्नी मायके गई हुई है और पति बीती रात अपने पिता शिव कुमार के साथ दूसरे कमरे में सोया हुआ था। सुबह उसके चचेरे भाई ने आकर उन्हें जगाया और कहा कि तुम्हारे कमरे में जूनियर हाई स्कूल के पीछे से कूमल लगा है। उसने वहां जाकर अपना कमरा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से लॉक था। पीछे स्कूल की तरफ से जब कमरे में पहुंचा तो चोरों ने दहेज में मिले उसके लाखों रुपये का कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पीडि़त ने बताया कि चोरों ने चार सोने की चूड़ियां, 2 सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चार सोने की अंगूठी, 10 जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के, 45 हजार रुपये नकद, 32 इंच का एलईडी, सिलाई मशीन और साड़ियों से भरा संदूक गायब था। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है।

उधर, चोरों ने डिडौली गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने लगभग 70 हजार रुपये का सामान साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। थाने से कुछ ही दूरी पर कल्लू खान सैलून चलाते हैं।

रात्रि किसी समय दुकान में नकब लगाकर बैटरी एवं इनवर्टर व अन्य समान साफ कर दिया। इसके अलावा रिजवान की सीमेंट की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बैटरा समेत दूसरा सामान साफ कर दिया। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

संबंधित समाचार