फतेहपुर: कार से तोड़ा मकान का गेट, पुलिस ने दर्ज किया केस
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव शरण उर्फ पूनम सोनी पुत्र शिव कुमार सोनी निवासी ग्राम व पोस्ट चखेड़ी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उसके घर में गाड़ी नंबर यूपी-71, AQ-0252 मारुति एक्सप्रेसो से आकर पीड़ित को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के साथ मुख्य गेट को तोड़ा …
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव शरण उर्फ पूनम सोनी पुत्र शिव कुमार सोनी निवासी ग्राम व पोस्ट चखेड़ी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उसके घर में गाड़ी नंबर यूपी-71, AQ-0252 मारुति एक्सप्रेसो से आकर पीड़ित को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के साथ मुख्य गेट को तोड़ा दिया। इसके साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अन्य लोगों की मदद से मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर अपराध दर्ज कराया।
युवक धीरज सोनी पुत्र पन्नालाल सोनी निवासी अकिल सराय, थाना सराय अकिल, जनपद कौशांबी बताया जा रहा है। जिसके पास से एक देसी तमंचा 12 बोर का भी पुलिस ने बरामद किए किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 193/ 2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 192/ 2021 धारा 323, 504 ,506, 427 भा द वि पंजीकृत करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया किया।
