संभल: पिकअप डिवाइडर से टकराकर बाइक पर पलटी, महिला की मौत
संभल/जुनावई, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड से आ रही बाइक पर पलट गई। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आननफानन में पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। …
संभल/जुनावई, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड से आ रही बाइक पर पलट गई। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आननफानन में पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं डाक्टरों ने अन्य दो घायलों की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी सोमवीर अपनी पत्नी रिंकी (21) गांव के ही राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव टहरा स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे।
बाइक सवार दोनों युवक और महिला मेरठ-बदायूं हाईवे से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच बदायूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबारी कला गांव के पास में आकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ जाकर पलट गई। वहीं बदायूं की तरफ जा रहे बाइक सवार पिकप की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार महिला सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को आननफानन में उपचार के लिए जुनावई सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने रिंकी पत्नी सोमवीर को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक महिला के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
