लखनऊ: रि. जज को मिली जान से मारने की धमकी, बाबरी केस की कर चुके हैं सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाबरी मामले की सुनवाई में बतौर विशेष जज शामिल रहे जस्टिस सेठ शैलेन्द्र नाथ टंडन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन के जरिए दी और उन्हें अपशब्द भी कहे। इतना ही नहीं बल्कि उसने उन्हें कई मैसेज भी किए। जिसके बाद सेवानिवृत्त जस्टिस ने …

लखनऊ। बाबरी मामले की सुनवाई में बतौर विशेष जज शामिल रहे जस्टिस सेठ शैलेन्द्र नाथ टंडन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन के जरिए दी और उन्हें अपशब्द भी कहे। इतना ही नहीं बल्कि उसने उन्हें कई मैसेज भी किए। जिसके बाद सेवानिवृत्त जस्टिस ने गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने बताया कि क्षेत्र के विरामाखंड इलाके में सेवानिवृत्त विशेष जज सेठ शैलेन्द्र नाथ टंडन निवास करते हैं। वह बाबरी मामले की सुनवाई में शामिल रहे हैं। दो दिन पहले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उसने उन्हें धमकी भरे कई मैसेज भी किए थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सर्विलांस के साथ ही कई टीमों को भी मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। बताते चलें कि बाबरी मामले से जुड़े मुकदमों की सुनवाई के समय जस्टिस टंडन को विशेष सुरक्षा भी दी गई थी। मामले की एफआईआर 7 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोप की कॉल डिटेल खंगालकर उसतक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूत्रों की मानें तो जिस सिम से फोन कर रिटायर्ड जज को धमकी दी गई है वह फर्जी आईडी पर लिया गया था।

संबंधित समाचार