ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को लेकर राहुल का मोदी पर कटाक्ष, कहा- ‘बहुत हुआ फोन, अब’…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को फोन कॉल का वीडियो बहुत हो गया, अब खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का समय है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ”खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक भी …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को फोन कॉल का वीडियो बहुत हो गया, अब खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का समय है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ”खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक भी मिलना चाहिए, ना कि खेल बजट में कटौती। फोन कॉल का वीडियो बहुत हुआ, अब इनाम की राशि भी दो!।”
कांग्रेस नेता ने कुछ खबरों का स्क्रीन शॉट भी साझा किया, जिनमें कहा गया है कि हरियाणा में अतीत में कई ओलंपिक विजेताओं के लिए इनाम की घोषणा की गई, लेकिन उन्हें दिया नहीं गया।
