बरेली: भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत एनएसयूआई ने निकाला पैदल मार्च
बरेली, अमृत विचार। एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) की टीम ने सोमवार को कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क से जगतपुर तक भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। सबसे पहले टीम ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव वीरदेव गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार जनता …
बरेली, अमृत विचार। एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) की टीम ने सोमवार को कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क से जगतपुर तक भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। सबसे पहले टीम ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव वीरदेव गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार जनता पर बहुत जुल्म कर रही है। महंगाई अपने चरम पर है और सरकार फिर भी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है।
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा का अत्याचार बहुत बढ़ चुका है इसलिए इन्हें गद्दी छोड़नी पड़ेगी। प्रदेश महासचिव अवनीश चौबे और राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस शुक्ला ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। पैदल मार्च में जिला उपाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी अमन गंगवार, रविंद्र कटियार अमित गंगवार, शिवांश पाठक, राहुल कुमार, अकरम सैफी, कादर खान व अन्य मौजूद रहे।
