बरेली: पति की गैर मौजूदगी में पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। पति की गैर मौजूदगी में दबंग महिला के घर घुस गया। उसने तमंचा तानकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इज्जत नगर निवासी महिला ने बताया कि 3 अगस्त को पति काम से बाहर गए थे। इसी …
बरेली, अमृत विचार। पति की गैर मौजूदगी में दबंग महिला के घर घुस गया। उसने तमंचा तानकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इज्जत नगर निवासी महिला ने बताया कि 3 अगस्त को पति काम से बाहर गए थे। इसी बीच शाम करीब 7:00 बजे मोहल्ले का रहने वाला दबंग उसके घर घुस गया। उसने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
साथ ही उसने पुलिस से मामले की शिकायत न करने की धमकी दी। दबंग ने कहा कि अगर शिकायत की तो वह उसके पति की हत्या करवा देगा। महिला ने इज्जत नगर पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
