बरेली: गुटखा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सेंट्रल जीएसटी टीम का छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंडल सहित आसपास के जिलों में भारी मात्रा में बेचे जाने वाले गुटखा मालिक के प्रतिष्ठान पर सोमवार को मेरठ से आई अफसरों की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई तीन से चार घंटे तक चली। छापामार टीम केंद्रीय जीएसटी की बताई गई है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन …

बरेली, अमृत विचार। मंडल सहित आसपास के जिलों में भारी मात्रा में बेचे जाने वाले गुटखा मालिक के प्रतिष्ठान पर सोमवार को मेरठ से आई अफसरों की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई तीन से चार घंटे तक चली। छापामार टीम केंद्रीय जीएसटी की बताई गई है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी नहीं है। स्टाक मिलान से जुड़े अभिलेखों में गड़बड़ी का आशंका पर टीम ने कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। वहीं, गुटखा व्यापारी भी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं।

राजेंद्र नगर में बीडीए कालोनी के पास स्थित कारोबारी अमित भारद्वाज गगन गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कानपुर में उनकी गुटखे की फैक्ट्री भी है। पिछले दिनों यहां छापेमारी की गई थी। कारोबारी का बरेली में भारी मात्रा में गुटखे का कारोबार होता है। सोमवार शाम करीब चार बजे मेरठ से चार सदस्यीय टीम यहां आ धमकी।

टीम के चारों सदस्य स्थानीय अधिकारियों के साथ आनन-फानन में गुटखा व्यापारी के प्रतिष्ठान में दाखिल हो गए। मुख्य दरवाजा बंद करा लिया। टीम ने कई घंटे उपलब्ध माल का भंडार, अभिलेख और कैश आदि खंगाले। सूत्रों के मुताबिक कई अभिलेख और कुछ कैश बरामद किया। रात करीब आठ बजे टीम बाहर निकली और कार पर सवार होकर निकल गई।  भनक लगने पर कुछ मीडिया कर्मी पहुंच गए। टीम के बाहर निकलते ही उनसे सवाल किया तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

इधर, बरेली सेंट्रल जीएसटी के असिसटेंट कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि टीम सेंट्रल जीएसटी की थी और मेरठ से यहां छापेमारी को पहुंची थी। उन्होंने यह भी बताया कि टीम ने स्टाक से संबंधित अभिलेख जब्त किए हैं। इधर, गुटखा कारोबारी ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

संबंधित समाचार