जानिए क्या है करीना कपूर और सैफ के दूसरे बेटे का नाम?
मुबंई। करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं वो पैपराजी के फेवरेट स्टार किड भी हैं। फरवरी में करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। तैमूर की तरह लोगों में उनको लेकर भी काफी क्रेज देखा गया है। फैंस में उसके नाम से लेकर चेहरा देखने की बेताबी भी …
मुबंई। करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं वो पैपराजी के फेवरेट स्टार किड भी हैं। फरवरी में करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। तैमूर की तरह लोगों में उनको लेकर भी काफी क्रेज देखा गया है। फैंस में उसके नाम से लेकर चेहरा देखने की बेताबी भी देखी गई, लोगों जानना चाहते थे कि तैमूर के बाद करीना दूसरे बेटे को क्या नाम देती हैं।
हालांकि उनके बेटे का चेहरा तो कोई नहीं देख सका लेकिन पिछले दिनों खबर आई कि करीना ने बेटे का नाम जेह रखा है, लेकिन अब उसके नए नाम का खुलासा हो रहा है। खबर है कि करीना के दूसरे बेटे का पूरा नाम जेह नहीं बल्कि जहांगीर अली खान है। जेह के जन्म के बाद करीना ने अपनी दोनों प्रेगनेंसी को लेकर एक किताब लॉन्च की है, इस किताब का नाम उन्होंने ‘प्रेग्नेंसी बाइबल: द अल्मेटीमेट मैन्युअल फॉर मॉम टू बी’ रखा है, इस किताब में उनकी दोनों प्रेगनेंसी के अनुभवों को साझा किया है।
इस किताब के जरिए ही जेह के असली नाम को लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। दरअसल करीना ने इसमें दूसरे बेटे को कई जगह जेह के नाम से पुकारा हैं, लेकिन आखिरी के कुछ पन्नों में उन्होंने फैंस को चौंका दिया जिसमें उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जेह का नाम जहांगीर लिखा गया है।
जहांगीर मुगल बादशाह अकबर के बेटे मोहम्मद नूर-उद-दीन सलीम का दूसरा नाम था। ये एक पारसी शब्द हैं जिसका अर्थ है ‘पूरे जहां का राजा’। जेह उसकी निक नेम हैं, जैसे तैमूर का घर में नाम टिमटिम है। करीना के बड़े बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था दरअसल ये नाम एक क्रूर तुर्क शासक ‘तैमूरलंग’ के नाम पर हैं। जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। यही वजह थी कि करीना जब दूसरी बार मां बनीं तो उन्होंने अपने बेटे का नाम जाहिर नहीं किया।
