चीन में 61 लोगों से भरी नौका पलटने से आठ की मौत, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनिंग। चीन में गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के बेइहाई शहर के समुद्र क्षेत्र में एक नौका पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। दुर्घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब नौका पर सवार 61 लोग मछली पकड़ने के बाद वापस लौट …

नैनिंग। चीन में गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के बेइहाई शहर के समुद्र क्षेत्र में एक नौका पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

दुर्घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब नौका पर सवार 61 लोग मछली पकड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मंगलवार सुबह सात बजे तक बचाव अभियान जारी था। नौका के मालिक को सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार