बलिया: महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- जान से मारने की धमकी भी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला लंबे समय से युवक के साथ रह रही थी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला की …

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला लंबे समय से युवक के साथ रह रही थी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला की शिकायत पर सोमवार को नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नेवादा निवासी अखिलेश उर्फ पिंटू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), (452 बिना अनुमति घर में घुसना, चोट पहुंचाने के लिए हमले की तैयारी), 506 (धमकी देना) तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धारा के अंतर्गत नामजद मामला दर्ज किया गया।

थानाधिकारी योगेश यादव ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दो वर्ष से युवक के साथ रह रही थी और युवक ने उससे विवाह करने का वादा किया था। शिकायत में कहा गया कि युवक ने महिला का यौन शोषण करने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार