रामपुर: उजड़े घरों को बसा रहा वन स्टॉप सेंटर, 6 माह में 84 मामलों का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। वन स्टॉप सेंटर पर 6 माह में 84 मामलों का समाधान हो चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार द्वारा संचालित अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है इसके माध्यम से पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों को काउंसलिंग एवं समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जाता है। माह जनवरी …

रामपुर,अमृत विचार। वन स्टॉप सेंटर पर 6 माह में 84 मामलों का समाधान हो चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार द्वारा संचालित अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है इसके माध्यम से पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों को काउंसलिंग एवं समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जाता है।

माह जनवरी 2021 से अब तक सेंटर को विभिन्न माध्यमों से 106 केस प्राप्त हुए हैं जिनमें से 84 केसों का सफलतापूर्वक समाधान कराया जा चुका है शेष मामलों पर लगातार काउंसिलिंग और जरूरी कार्यवाही की ज रही है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि गंभीर प्रवृत्ति के मामलों के निस्तारण के उपरांत लगातार फॉलोअप भी लिया जाता है ताकि निस्तारित मामलों को स्थायित्व प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि खाना बनाते वक्त आग से झुलसने के कारण महिला को ससुराल के लोगों द्वारा स्वीकार न करने पर महिला ने वन स्टॉप सेंटर से सहयोग मांगा। वन स्टाप सेंटर की टीम की काउंसलिंग के बाद महिला को ससुराल भेजा गया।

शहर की रहने वाली सायरीन की शादी 8 वर्ष पूर्व मुरादाबाद के इकराम से हुई थी। 9 माह पहले सायरीन खाना बनाते वक्त आग से काफी झुलस गई। लगभग एक माह तक अस्पताल में रहने के बाद वह अपने मायके चली गई और अपनी दो बेटियों के साथ 9 माह से मायके में ही रह रही थी क्योंकि, उसके झुलसने के कारण ससुराल के लोगों ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया था।

ससुराल वालों के बदले रवैये के कारण सायरीन काफी परेशान थी। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई। वन स्टॉप सेंटर की टीम ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सायरीन के पति से संपर्क किया। सायरीन के पति इकराम द्वारा पहले तो वन स्टॉप सेंटर आने से मना किया गया। टीम द्वारा लगातार काउंसलिंग करने के उपरांत पति पत्नी दोनों को एक साथ बुलाया।

सेन्टर मैनेजर चांद बी, काउंसलर चारू चौधरी समेत पूरी टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई और आपसी विवादों को सुलझाया गया। पति पत्नी के आपसी विवाद एवं गलत फहमियों को दूर करते हुए सहमति के आधार पर सायरीन को ससुराल भेज दिया गया। अब वे हंसी खुशी अपने ससुराल में रह रही हैं। काउंसलर चारू चौधरी बताती हैं कि महिला से दो बार संपर्क भी किया जा चुका है तथा लगातार फॉलोअप लिया जा रहा है।

संबंधित समाचार