कन्नौज: पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने उठाया बड़ा कदम, ऐसी बची जान
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के फर्श मोहल्ला में मंगलवार को पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पी लिया इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। अधेड़ की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में परिजनों ने अधेड़ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकितसको …
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के फर्श मोहल्ला में मंगलवार को पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पी लिया इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। अधेड़ की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में परिजनों ने अधेड़ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकितसको ने त्वरित उप्चार कर अधेड़ की जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि फर्श मोहल्ला निवासी विनोद कुमार ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। इससे वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान कीटनाशक दवा की शीशी हाथ में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई आनन-फानन में परिजन अधेड़ व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार कर उसकी जान बचा ली।
