जेईई मेन्स में आवेदन करने का एक और मौका, कल तक करें रजिस्ट्रेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एनटीए ने जेईई मेन के चौथे फेज की परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो दोबारा ओपन कर दी है। एजेंसी ने कैंडिडेट‌्स की मांगों को ध्यान में रखते हुए जेईई मेन की मई सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका देने का फैसला किया है। अब कैंडिडेट्स पेपर …

नई दिल्ली। एनटीए ने जेईई मेन के चौथे फेज की परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो दोबारा ओपन कर दी है। एजेंसी ने कैंडिडेट‌्स की मांगों को ध्यान में रखते हुए जेईई मेन की मई सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका देने का फैसला किया है।

अब कैंडिडेट्स पेपर 11 अगस्त रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त रात 11.50 बजे तक तय की गई है। चौथे फेज के लिए कुल 7.32 लाख कैंडिडेट्स पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 व 2 सितंबर को होगी।

संबंधित समाचार