रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बोली सरकार, कहा- कुछ के गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसके पास कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने की रिपोर्ट हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी विदेशी नागरिक वैध दस्तावेज के बिना भारत में प्रवेश करते …

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसके पास कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने की रिपोर्ट हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जो भी विदेशी नागरिक वैध दस्तावेज के बिना भारत में प्रवेश करते हैं, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी माना जाता है। राय ने कहा, ”कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में रिपोर्ट हैं।”

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है कि गैरकानूनी प्रवासियों की त्वरित पहचान और उन्हें एक सीमित स्थान पर रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

संबंधित समाचार