हापुड़: प्रसव के दौरान महिला की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। मंगलवार को एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी राहुल की पत्नी प्रीति (29) की प्रसव के …

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। मंगलवार को एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी राहुल की पत्नी प्रीति (29) की प्रसव के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। राहुल ने बताया कि गांव निवासी व अस्पताल के संचालक ने उसकी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अपने अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा।

जिसके बाद प्रार्थी ने समय आने पर अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जब रात्रि में उसकी पत्नी की अधिक तबीयत बिगड़ी, तो चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी और गर्भवती की रास्ते में ही मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार