हापुड़: दोगुना धन का लालच देकर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, 18 लाख की रकम हड़पने का आरोप
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। बहादुरगढ़ पुलिस ने धन दोगुना करने का लालच देकर फाइनेंस कंपनी में निवेश कराकर दंपत्ति से लाखों रुपये की रकम हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के …
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। बहादुरगढ़ पुलिस ने धन दोगुना करने का लालच देकर फाइनेंस कंपनी में निवेश कराकर दंपत्ति से लाखों रुपये की रकम हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अमृत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्रार्थी ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों संजीव कुमार और सुनील चौहान के खिलाफ फाइनेंस कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी से 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राइज चीटस एण्ड मनी सरकुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने ग्लोबल निफ्टेक फाइनेंस कंपनी में रुपये निवेश करने पर उन्हें 18 माह में दोगुना धन वापस देने का लालच दिया। जिसके बाद पीड़ित और उसकी पत्नी ने बैंक से लोन, ट्रैक्टर आदि सामान बेचकर व इधर-उधर से पैसा एकत्रित कर फाइनेंस कंपनी में निवेश कर दिया।
लेकिन दोनों आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी को झांसा देकर मोटी रकम हड़प ली। वहीं वापस मांगने पर उन्होंने कोई पैसा नहीं लौटाया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों संजीव कुमार और सुनील चौहान को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
