मुरादाबाद: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर मंगलवार शाम रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। युवक की शिनाख्त …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर मंगलवार शाम रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ की ओर से महानगर जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लवीना रेस्टोरेंट के सामने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। इस दौरान रोडवेज बस का पहिया युवक के सिर से होकर गुजर गया।
इससे युवक का भेजा निकल गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हादसे को अंजाम देने वाली रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को टेंपो में रखकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सहंसरवीर सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।
