हापुड़: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार कार से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। सोमवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद की तीर्थ नगरी बृजघाट पुल के समीप सोमवार की देर रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक …

गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। सोमवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद की तीर्थ नगरी बृजघाट पुल के समीप सोमवार की देर रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबास निवासी नेपाल पुत्र जयपाल के रूप में हुई। उधर, दूसरी सड़क दुर्घटना में एक आइसक्रीम विक्रेता को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जनपद अमरोहा के गंगेश्वरी क्षेत्र निवासी राजकुमार (19) उर्फ सुमित पुत्र पप्पू आइसक्रीम बेचकर ठेले पर सवार होकर ब्रजघाट से गढ़ चोपला की तरफ आ रहा था, तभी नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे आइसक्रीम विक्रेता राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार