गोरखपुर: पति ने की पत्नी की हत्या, मृतका के भाई ने लगाया यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के बांसगांव क्षेत्र के ग्राम कुचैटा में बीती रात पति ने नवविवाहिता पत्नी की सोते समय हत्या कर दी। मृतका के सिर और गले पर चोट के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इंस्पेक्टर राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि मौत …

गोरखपुर। जिले के बांसगांव क्षेत्र के ग्राम कुचैटा में बीती रात पति ने नवविवाहिता पत्नी की सोते समय हत्या कर दी। मृतका के सिर और गले पर चोट के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इंस्पेक्टर राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही हो सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार संतकबीर नगर जिले के ग्राम दसरौली पोस्ट काली जगदीश निवासी मृतका के भाई सर्वेश मौर्य पुत्र जयचंद मौर्य ने बांसगांव पुलिस को सौंपी गयी तहरीर में बताया है कि गत 13 मई को उसकी बहन सरिता की शादी ग्राम कुचैटा निवासी रामप्रीत मौर्य के पुत्र हरिशंकर के साथ हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक ससुरालियों को दहेज तथा अन्य उपहार भी देकर विदाई की थी। कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष वाले दहेज की मांग करते सरिता को प्रताड़ित करने लगे। जिससे परेशान सरिता को मायके बुला लिया गया।

गत 8 अगस्त को पति हरिशंकर ससुराल पहुंचा तथा अपनी गलती पर क्षमा याचना कर सरिता को विदा कराकर अपने घर कुचैटा चला आया। 9 अगस्त की रात में सरिता की हत्या कर दी गयी। सर्वेश ने सरिता की हत्या में पति हरिशंकर सहित सास, ससुर, जेठ तथा जीजा को आरोपी बनाया है। पुलिस ने इस घटना के बावत दहेज उत्पीड़न की धारा 498 ए तथा 304 बी एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार