हापुड़: मॉर्निंग वॉक पर आया व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर लटका मिला, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। बुधवार की सुबह वॉक पर आया व्यक्ति आम के पेड़ पर में फंदे पर लटका मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिम्भावली क्षेत्र के गांव बढ़डा निवासी 55 वर्षीय सुभाष का …

हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। बुधवार की सुबह वॉक पर आया व्यक्ति आम के पेड़ पर में फंदे पर लटका मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिम्भावली क्षेत्र के गांव बढ़डा निवासी 55 वर्षीय सुभाष का शव गांव के ही निकट खेत में एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। जिसकी सूचना खेत पर काम करने गए किसानों ने पुलिस व परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों व पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के बड़े बेटे हरीश ने बताया कि पिताजी सुबह घूमने के लिए निकले थे,जिसके बाद उनकी मौत की सूचना मिली है।

वह पिछले काफी समय से डिस्क में परेशानी होने के कारण कुछ दुखी थे।थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक कुछ समय से शारीरिक पीड़ा से परेशान था,जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार