Himachal Landslide: हरिद्वार जा रही बस पर गिरी चट्टानें, एक की मौत, कई यात्री लापता
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। कई यात्री लापता है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी। सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 …
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। कई यात्री लापता है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी। सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए।
बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी। किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
