मॉर्निंग वॉक पर निकले थे लोग, अचानक आए हाथी ने किया हमला, दो की मौत
रांची। झारखंड में रांची जिले के बुढ़मू इलाके में बुधवार को जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बुढ़मू इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर जंगली हाथियों के झुंड से अलग हुए एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों …
रांची। झारखंड में रांची जिले के बुढ़मू इलाके में बुधवार को जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बुढ़मू इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर जंगली हाथियों के झुंड से अलग हुए एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया।
इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा कुछ अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शंभूनाथ नायक और मनीष साहू के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी है। हालांकि हाथी को अबतक नहीं पकड़ा जा सका है। इलाके के लोगों में हाथी के हमले को लेकर दहशत का माहौल है।
