कुशीनगर: शौचालय टैंक साफ करते समय जहरीली गैस से 2 की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में आज बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक गांव में शौचालय टैंक साफ करने उतरे चार युवक जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया जहां दो मौत हो गयी, जबकि एक को गम्भीर अवस्था …

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में आज बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक गांव में शौचालय टैंक साफ करने उतरे चार युवक जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया जहां दो मौत हो गयी, जबकि एक को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा एक कि स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार (पुरानी टोला) में शौचालय का टैंक साफ करने के लिए उतरे एक सफाईकर्मी (मेस्तर) प्रेम उम्र 40 वर्ष टंकी में गिर गया। जिसको बचाने के लिए तीन सगे भाई आलोक उम्र 24 वर्ष, रोहित 38 वर्ष और अतुल 20 वर्ष भी टंकी में उतर गए।

जहां शौचालय के जहरीली गैस लगने से ये तीनों भाई भी बेहोश हो गये। जिसे देख ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला, फिर उनकी स्थिति बिगड़ते देख आस-पास के लोगों के सहयोग से परिजन उन्हें सीएचसी तमकुहीराज लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने उनके जांच के उपरांत मेस्तर प्रेम व अतुल को मृत्यु घोषित कर दिया।

जबकि आलोक की स्थिति गम्भीर होने की दशा में उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं रोहित की स्थिति सामान्य बताई जा रही, जिनका इलाज सीएचसी तमकुहीराज में चल रहा है। इस घटना ने पूरे को सलेमगढ़ कस्बा गमगीन कर दिया है, जो भी सुन रहा उसके आंखों से अंशु छलक रहा। उधर पुलिस शुरू से पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच पीड़ितों के सहयोग में लगी हुई थी।

संबंधित समाचार