रायबरेली: आशु लिपिक के रिक्त पद पर 23 अगस्त तक ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में संविदा पर अस्थायी रूप से दो वर्ष के लिए आशु लिपिक के एक पद पर नियुक्ति के लिए जिसका नियत मानदेय रुपये 9000.00 प्रतिमाह अनुमन्य होगा। उक्त पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जो दीवानी न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के …

रायबरेली। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में संविदा पर अस्थायी रूप से दो वर्ष के लिए आशु लिपिक के एक पद पर नियुक्ति के लिए जिसका नियत मानदेय रुपये 9000.00 प्रतिमाह अनुमन्य होगा।

उक्त पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जो दीवानी न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मियों जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक न हो के नाम व वैयक्तिक विवरण मोबाइल नंबर सहित अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के कार्यालय में 23 अगस्त की सायं 5 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दी है।

संबंधित समाचार