कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला, इस राज्य में 22 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्कूल 22 अगस्त तक बंद रहेंगे। यह फैसला सरकार ने कल देर शाम तक चली कैबिनेट की बैठक में लिया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। हालांकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे। सरकार ने अभी दो अगस्त को 10वीं से 12 तक के स्कूलों को खोलने का फैसला किया …

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्कूल 22 अगस्त तक बंद रहेंगे। यह फैसला सरकार ने कल देर शाम तक चली कैबिनेट की बैठक में लिया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। हालांकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे।

सरकार ने अभी दो अगस्त को 10वीं से 12 तक के स्कूलों को खोलने का फैसला किया था, लेकिन इस दौरान स्कूलों से कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद फिर स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले लिया।

इस बीच प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए या तो वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाना या फिर कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य कर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार