लखनऊ: पत्नी ने दी दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी, पति के इस फैसले से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निगोहां थानाक्षेत्र में पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न में फंसाए जाने की धमकी के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने अपने पति को दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा में फंसाने की धमकी दी। धमकाने के बाद …

लखनऊ। निगोहां थानाक्षेत्र में पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न में फंसाए जाने की धमकी के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने अपने पति को दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा में फंसाने की धमकी दी। धमकाने के बाद वह घर से तैयार होकर थाने के लिए रवाना हो गई। यह देख युवक काफी डर गया और उसने आत्महत्या कर ली।

निगोहा क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी अंकित सोनी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व अंकिता के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में घरेलू कलह के चलते झगड़े होने लगे। मंगलवार देर रात भी दोनों में काफी कहासुनी हुई। बुधवार सुबह भी कहासुनी हुई। जिसके बाद पत्नी ने अंकित को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद धमकी से डरे सहमे अंकित ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।

इसके बाद वह पत्नी के पीछे भी गया और थाने पहुंचने के पहले ही उसे रोक लिया। इस दौरान वह गश खाकर गिर गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। पत्नी ने जब उससे पूछा तो उसने कीटनाशक पीने की बात कही। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निगोहां ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार