बरेली: अवंतीबाई कॉलेज में स्नातक में प्रवेश पंजीकरण शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद 16 अगस्त तक सभी स्वप्रमाणित प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि महाविद्यालय में जमा करने होंगी। प्रवेश नई शिक्षा नीति व विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत किए जाएंगे। प्राचार्या डा. मनीषा …

बरेली, अमृत विचार। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद 16 अगस्त तक सभी स्वप्रमाणित प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि महाविद्यालय में जमा करने होंगी।

प्रवेश नई शिक्षा नीति व विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत किए जाएंगे। प्राचार्या डा. मनीषा राव के मुताबिक छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। यहां पर आधार नंबर और नाम डालने के बाद पंजीकरण फार्म भरना होगा।

नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालय में स्नातक कला एवं मानविकी संकाय में समाजशास्त्र, संगीत गायन, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, चित्रकला, गृह विज्ञान, इतिहास आधुनिक एवं मध्य युगीन, अर्थशास्त्र, स्नातक भाषा संकाय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित और वाणिज्य संकाय में वाणिज्य विषय हैं। इन संकायों व विषय के आधार पर ही छात्राओं को संकाय व विषय का चयन करना होगा।

संबंधित समाचार