सीतापुर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए मृतक दंपति के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। स्थानीय सीएचसी पर हो रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक मृतक दंपत्ति के वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। सर्टिफिकेट जारी होने के बाद से स्वास्थ्य महकमे की जमकर फजीहत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग इस विभागीय लापरवाही का ठीकरा एक पूर्व प्रधान, स्थानीय लोगों पर …

सीतापुर। स्थानीय सीएचसी पर हो रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक मृतक दंपत्ति के वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। सर्टिफिकेट जारी होने के बाद से स्वास्थ्य महकमे की जमकर फजीहत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग इस विभागीय लापरवाही का ठीकरा एक पूर्व प्रधान, स्थानीय लोगों पर फोड़ रहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ पीके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का यह सनसनीखेज मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गणचपा के गांव हरदियापुरवा का है। यहां के निवासी बालकराम पुत्र अंगनू ने बताया कि उनके पिता अंगनू की मौत बीते करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और मां रामदेई की मौत लगभग चार माह पूर्व हुई थी। उनके आधार नंबर और नाम के अनुसार कोविड वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट बीते 09 अगस्त 2021 को जारी कर दिया गया है।

अब सवाल यह है कि जिन व्यक्तियों की मौत एक वर्ष पूर्व और चार माह पूर्व हो चुकी है, उनका वैक्सिनेशन कैसे हो गया। लोगों में चर्चा है कि वैक्सिनेशन के आंकड़े बढाने के लिए विभागीय लोगों द्वारा ऐसे खेल किये जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही का ठीकरा गांव के एक पूर्व प्रधान व कुछ अन्य लोगों पर छोड़ रहा है। इस बारे में वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ पीके सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है।

रामपुर मथुरा सीएचसी क्षेत्र के एक गांव में दंपति की मौत हो चुकी है। उनके आधार को गलत तरीके से दिखाकर किसी और का वैक्सीनेशन कर दिया गया है। उनका कहना है कि एक दबंग पूर्व प्रधान के जरिए से कराया गया है। यदि मृतक दंपति के परिवार के लोग कुछ चाहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।

संबंधित समाचार