बरेली: जवाहर नवोदय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे 50 फीसदी छात्र
बरेली, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को बरेली के 15 केंद्रो पर परीक्षा आयोजित हुई। 4510 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। परीक्षा में 2232 अभ्यर्थी उपस्थित और 2278 अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक बड़ी सावधानी से उनको परीक्षा केंद्रो पर लेकर पहुंचे …
बरेली, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को बरेली के 15 केंद्रो पर परीक्षा आयोजित हुई। 4510 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। परीक्षा में 2232 अभ्यर्थी उपस्थित और 2278 अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक बड़ी सावधानी से उनको परीक्षा केंद्रो पर लेकर पहुंचे थे। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों के भविष्य का सवाल था। इसलिए बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए यहां आए हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को परीक्षा देने के लिए नहीं भेजा। इस साल सबसे ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा एमजीएम इण्टर कालेज बहेड़ी, श्री कृष्ण इंटर कालेज नबावगंज, आदर्श निकेतन इंटर कालेज, भारत सेवक इंटर कालेज रजपुरी नवादा, दरबारी लाल इंटर कालेज रिठौरा, सीएएस इंटर कालेज फरीदपुर, जानकी इंटर कालेज फतेहगंज पश्चिमी, रामभरोसे इंटर कालेज देवचरा, राजकीय इंटर कालेज बरेली, राजकीय बालिका इंटर कालेज आंवला, राजेन्द्र प्रसाद इंटर कालेज मीरगंज, चाचा नेहरू इंटर कालेज आवंला, धनीराम इंटर कालेज दमखोदा, लाला लाजपातराय इंटर कालेज शेरगढ़ में बने केंद्रों पर सम्पन्न कराई गई।
- 4510 छात्र-छात्राओं ने किया था पंजीकरण
- 2232 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए
- 2278 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा
