कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, बेंगलुरु में 300 बच्चे पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़/नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर ने दस्तक देना भी शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। …

चंडीगढ़/नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर ने दस्तक देना भी शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक  के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मामले कम होने के बाद कई जगह स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए थे। अब करीब 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोनी की चपेट में आ गए हैं। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर का ये आंकड़ा राज्य में सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ है। बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं। उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यह आंकड़ा पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच का है।

संबंधित समाचार