हमीरपुर: फांसी की मांग को लेकर पीजेपी ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
हमीरपुर। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली कैंट की पुरानी नागल बस्ती में अनुसूचित जाति की 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को …
हमीरपुर। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली कैंट की पुरानी नागल बस्ती में अनुसूचित जाति की 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा है। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू वर्मा व जिला अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा।
ज्ञापन मे बताया गया है कि महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं! पिछले दिनों दिल्ली कैंट की नांगल बस्ती की 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने बच्ची के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की है।पार्टी ने अपने दूसरे ज्ञापन में जातिवार जनगणना कराए जाने की मांग की है।ताकि सब को न्याय मिल सके।
पीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू वर्मा ने कहा कि देश में सभी सामाजिक समूहों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व अत्यंत आवश्यक है। भारत में जातियां अभी समाप्त नहीं हुई कुछ जातियां संसाधनों और पदों पर एकाधिकार किए बैठी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वोट सब डालें और टैक्स सभी दें फिर भी हिस्सा संख्या के अनुसार क्यों नहीं दिया जाता है।ज्ञापन देते समय अवधेश कुमार,रविंद्र कुमार,वीरेंद्र,सुनील,डी के बौद्ध, रविकांत,अभय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
