भाजपा का आरोप- विपक्ष ने देश, लोकतंत्र को किया शर्मसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा में कल की घटनाओं को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर आज आरोप लगाया कि वे संसद में सड़क को ले आये और देश एवं लोकतंत्र को शर्मसार किया। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किस प्रकार से कांग्रेस …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा में कल की घटनाओं को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर आज आरोप लगाया कि वे संसद में सड़क को ले आये और देश एवं लोकतंत्र को शर्मसार किया। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किस प्रकार से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने संसद के भीतर सड़क पर किये जाने वाले विरोध जैसा आचरण किया।

इससे ना केवल देश बल्कि लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। डॉ. पात्रा ने कहा कि राज्यसभा की घटनाओं पर ना केवल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बल्कि लोकतंत्र भी रोया था। विपक्ष ने पूरा सत्र बर्बाद कर दिया और यह अराजकता की पराकाष्ठा है। उधर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेताओं ने एक बैठक करके सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सदन में कल मार्शल की वर्दी में बाहरी लोगों को लाकर सांसदों के साथ मारपीट करायी। विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति नायडु से भी मुलाकात की और अपना अपना पक्ष रखा।

बाद में खडगे ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष ने सरकार को सदन में यथासंभव सहयोग किया और कोविड एवं संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। लेकिन कल संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद कुछ और विधेयक ले आये जिसका उन्होंने विरोध किया था। सरकार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

संबंधित समाचार