गुजरात: राजकोट में रिसोर्ट के पास लगी आग, आठ श्रमिक झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजकोट। गुजरात में राजकोट तालुका क्षेत्र में एक रिसोर्ट के निकट कमरे में लगी आग से गुरुवार को आठ श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने बताया कि कालावाड रोड़ पर निराली रिसोर्ट में काम करने वाले मजदूरों के कमरे में आज तड़के अचानक आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन आग …

राजकोट। गुजरात में राजकोट तालुका क्षेत्र में एक रिसोर्ट के निकट कमरे में लगी आग से गुरुवार को आठ श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने बताया कि कालावाड रोड़ पर निराली रिसोर्ट में काम करने वाले मजदूरों के कमरे में आज तड़के अचानक आग लग गयी।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन आग में आठ मजदूर झुलस गए। झुलसी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी रिसोर्ट में वेटर का काम करने वाले संविदा कर्मी थे। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि निराली रिसोर्ट की ओर से पास के कमरे में लगी आग की सूचना उनके कंट्रोल रूम को नहीं मिली थी।

फिर भी जैसे ही कंट्रोल रूम को पता चला दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और कमरे में देखा तो आग बुझ चुकी थी और वहां का सामान जला हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार