कुशीनगर: बिजली के पोल के नीचे दबकर कोटेदार की दर्दनाक मौत
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के पिपरा कपूर में गुरूवार की सुबह बिजली का पोल गिरने से दबकर कोटेदार जयश्री पासवान 60 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक पवन केडिया ने शव को …
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के पिपरा कपूर में गुरूवार की सुबह बिजली का पोल गिरने से दबकर कोटेदार जयश्री पासवान 60 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक पवन केडिया ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। वहीं मृतक के परिजनों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि जर्जर पोल व तार न बदलने से एक व्यक्ति की जान चली गई। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, एसडीओ विद्युत व अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने 15 अगस्त के पूर्व जर्जर पोल व तारों को बदल देने का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोशित लोग मान सके। पिपरा कपूर निवासी जयश्री पासवान गुरूवार की सुबह साइकिल से हाटा करमहां मार्ग की ओर जा रहे थे।

वार्ड से निकल कर जैसे सड़क पर पहुंचे थे इसी दौरान सड़क के किनारे लगा एक पेंड़ गिर रहा था। जिसे देख घर की ओर भागे तो पेड़ के बिजली के तारों पर गिरने के कारण एक-एक कर तीन पोल टूट कर सड़क पर ही गिर पड़े। एक पोल के नीचे वह दब गये। जिससे मौके पर ही कोटेदार की दर्दनाक मौत हो गई। आस पास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा सहित सभी लाभ दिलाया जायेगा।
