हल्द्वानी: बारिश से जिले के एक राज्य मार्ग और दो ग्रामीण मार्ग बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के मैदानी समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश से मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुयी है। वहीं पहाड़ी इलाकों गुरुवार को बारिश से 1 राज्य मार्ग व 2 ग्रामीण बाधित हैं। बारिश से पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के मैदानी समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश से मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुयी है। वहीं पहाड़ी इलाकों गुरुवार को बारिश से 1 राज्य मार्ग व 2 ग्रामीण बाधित हैं। बारिश से पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हल्द्वानी में गुरुवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर करीब ढ़ाई घंटे की बारिश से मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। इससे दोपहिया वाहनों व पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, दमुवाढूंगा, मुखानी, तिकोनिया, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन रामपुर रोड आदि इलाकों की सड़कों में जलभराव हुआ। बारिश के कई नाले व नहरे चोक हो गयी। इससे नालों का गंदा, मटमेला पानी सड़कों व घरों में चला गया।

काठगोदाम क्षेत्र में हो रही बारिश से नैनीताल रोड स्थित टेड़ी पुलिया के पास नहर ओवरफ्लो होने से सड़कों में पानी भर गया। पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में कोहरे के साथ से सुबह हल्की बारिश जारी रही। बारिश से जिले के मल्यूटी मोटर मार्ग, बबियाड – दुधली व तल्ली सेठी – बेतालघाट राज्य मार्ग बाधित है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज