लखनऊ: भीषण सड़के हादसे में व्यापारी की मौत, पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के लोहिया पथ पर आज एक तेज रफ्तार एसयूवी टायर फटने से भीषण दुर्घटना की शिकार हो गई। टायर फटने की वजह से कार करीब दो सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इस हादसे में कार चालक और पेशे से व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में घायल व्यापारी की पत्नी और …

लखनऊ। राजधानी के लोहिया पथ पर आज एक तेज रफ्तार एसयूवी टायर फटने से भीषण दुर्घटना की शिकार हो गई। टायर फटने की वजह से कार करीब दो सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इस हादसे में कार चालक और पेशे से व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में घायल व्यापारी की पत्नी और दो पुत्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, हजरतगंज की ओर से बुधवार देर रात गणेशगंज मार्केट अमीनाबाद निवासी नितिन श्रीवास्तव अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ गोमतीनगर की ओर जा रहे थे। लोहिया पथ के पास पहुंचते ही स्कोर्पियो का एक टायर फट गया।

चालक जबतक वाहन पर नियंत्रित करता तब तक वाहन तेज रफ्तार के कारण पलटते हुए सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। रेलिंग से टकराने के बाद भी कार करीब दो सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इस हादसे में गाड़ी का एक टायर भी निकल गया। लोहिया पथ पर हुए इस हादसे को देख राहगीरों का जमावड़ा लग गया। आमजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला समेत दोनों बच्चियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन का टायर फट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पूरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में अमीनाबाद गणेशगंज निवासी व्यापारी और वाहन चला रहे नितिन श्रीवास्तव की मौत हो गई है। नितिन के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी व दोनों पुत्रियों की हालत खतरे से बाहर है।

संबंधित समाचार