अयोध्या: कुए में गिरने से साले व बहनोई की हुई मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले मवई थाना क्षेत्र के सरोतरमऊ गाँव मे कुएं में गिरने से साले व बहनोई की मौत की सूचना के बाद विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विपिन सिंह के साथ गुरुवार को मृतक के घर पहुंचे। विधायक ने मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ …

अयोध्या। जिले मवई थाना क्षेत्र के सरोतरमऊ गाँव मे कुएं में गिरने से साले व बहनोई की मौत की सूचना के बाद विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विपिन सिंह के साथ गुरुवार को मृतक के घर पहुंचे। विधायक ने मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही श्री यादव ने दोनों मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा व दैवीय आपदा से तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह को निर्देश दिये।

मंगलवार की शाम आत्महत्या के लिए कुएं में कूदे साले को बचाने के लिए बहनोई भी कुएं में उतरा था लेकिन दोनों की मौत हो गई थी। मृतक शिवकुमार के लगभग दो साल की एक बेटी है व उनके बहनोई रविन्द्र के तीन बेटे व लगभग एक महीने की एक बेटी है। गुरुवार को विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विपिन सिंह के साथ गांव पहुंच कर मृतक स्वजन को सांत्वना दी। विधायक ने आर्थिक मदद कर कहा कि वह परिवार के साथ हैं और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिये। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, अनुराग तिवारी, रामू शुक्ल, अविनाश यादव, मयंक पाठक, राम पदारथ आदि रहे।

संबंधित समाचार