हरदोई: प्रेमी के मौत से आहत प्रेमिका ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानें फिर क्या हुआ
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब हुए एक प्रेमी युवक का शव गुरुवार को खेत में फांसी से लटकता मिला। प्रेमी के शव मिलने की सूचना की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसने भी जाने देने की ठान ली और घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। …
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब हुए एक प्रेमी युवक का शव गुरुवार को खेत में फांसी से लटकता मिला। प्रेमी के शव मिलने की सूचना की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसने भी जाने देने की ठान ली और घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया।
हालांकि परिजनों ने आनन फानन युवती को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक युवक के पिता ने तीन लोगों पर युवक की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की घटना।
