आज का राशिफल | 13 अगस्त, 2021
मेष आज विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनाएंगे। निसंतान दंपतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। वृष आज नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज …
मेष
आज विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनाएंगे। निसंतान दंपतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी।
वृष
आज नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है।
मिथुन
आज नए दोस्त बनने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने की संभावना है।
कर्क
आज आईटी से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ प्राप्त होगा। कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें।
सिंह
आज परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। हर समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें।
तुला
आज गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। स्वयं द्वारा बनाए हुए नियमों और सिद्धांतों की स्वतः अवहेलना न करें। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन सम्बन्धी परेशानियों में घिरे रहेंगे।
वृश्चिक
आज घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब को लेकर बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यापार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।
धनु
आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिये परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा। पाचन तंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं।
मकर
आज आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिए।
कुंभ
आज गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो तो उसे बिल्कुल न करें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में नये विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में शंका की भावना न पनपने दें।
मीन
आज साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
