रूस: सिटी बस में विस्फोट होने से एक की मौत, 15 घायल
मॉस्को। दक्षिणपश्चिम रूस में एक सिटी बस में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस में विस्फोट गैस के एक कनस्तर में रिसाव होने की वजह से हुआ है। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर सर्गेई सोकोलोव …
मॉस्को। दक्षिणपश्चिम रूस में एक सिटी बस में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस में विस्फोट गैस के एक कनस्तर में रिसाव होने की वजह से हुआ है।
समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर सर्गेई सोकोलोव ने आतंकवादी हमले की आशंका से इनकार किया। वोरोनेझ शहर के क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विस्फोट में 16 लोग घायल हुए थे जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। देश की शीर्ष जांच एजेंसी ‘इन्वेस्टिगेटिव कमिटी’ ने आपराधिक जांच के लिए विशेषज्ञों का दल भेजा है।
