काबुल की ओर तालिबान ने बढ़ाए कदम, अपने नागरिकों को बचाने को अमेरिका ने लिया ये फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान समूह के राजधानी काबुल की ओर बढ़ते कदम को देखते हुए अमेरिका अपने नागरिकों को बाहर निकालने में सहायता के लिए 3,000 सैनिक यहां भेज रहा है। टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है अमेरिकी सेना …

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान समूह के राजधानी काबुल की ओर बढ़ते कदम को देखते हुए अमेरिका अपने नागरिकों को बाहर निकालने में सहायता के लिए 3,000 सैनिक यहां भेज रहा है। टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है अमेरिकी सेना के तीन टुकड़ियां काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां सैन्य परिवहन विमान उनकी प्रतीक्षा में हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब तालिबान ने गुरुवार देर रात अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी प्रशासन और सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा है कि रक्षा मंत्रालय काबुल में अमेरिकी दूतावास को खाली करने तथा अपने नागरिकों को वहां से निकालने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इसमें मदद के लिए अमेरिकी सेना काबुल पहुंचेगी।

दूसरी तरफ अमेरिका के विदेश मंत्री जे ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ बात की और इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका अफगानिस्तान की सुरक्षा और स्थिरता के मद्देनजर परस्पर मजबूत राजनयिक और सुरक्षा संबंध बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार