हाईकोर्ट ने 22 जिला जजों व अधिकरणों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, देखें लिस्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जजों और अधिकरणों के पीठासीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस तबादले की लिस्ट में डॉ. अजय कृष्ण विश्वेशा को बुलंदशहर से वाराणसी भेज दिया गया है। वहीं यशवंत कुमार मिश्र को मथुरा से बुलंदशहर के ओर भेज दिया गया है। इसी तरह भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण …
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जजों और अधिकरणों के पीठासीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस तबादले की लिस्ट में डॉ. अजय कृष्ण विश्वेशा को बुलंदशहर से वाराणसी भेज दिया गया है। वहीं यशवंत कुमार मिश्र को मथुरा से बुलंदशहर के ओर भेज दिया गया है।
इसी तरह भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण फैजाबाद के पीठासीन अधिकारी पद्म नारायण मिश्रा को अंबेडकर नगर, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बाराबंकी बृजेश कुमार मिश्र को कौशांबी और पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण गोरखपुर सुधीर कुमार पंचम को पीलीभीत का रस्ता दिखा दिया गया है।
इसी लिस्ट में पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण मुरादाबाद लक्ष्मी कांत शुक्ला को संत कबीर नगर, संदीप जैन जिला जज महाराजगंज को एटा, पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण आगरा जयप्रकाश तिवारी को महाराजगंज और पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण बरेली भानु देव शर्मा को संभल चंदौसी में नियुक्ति दी गई है।
जालौन उरई में नियुक्त अशोक कुमार सिंह सप्तम को कुशीनगर पडरौना और पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट कानपुर नगर तरुण सक्सेना को जिला जालौन उरई के पद पर भेजा गया है. महोबा हरवीर सिंह को जिला जज उन्नाव और पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण कौशांबी देवेंद्र सिंह प्रथम को महोबा के पद पर नियुक्त किया गया है।
