हर तरफ खुशी की लहर, हवाओं में मिठाईयों की महक… कुछ इस तरह गांव में हो रही नीरज के स्वागत की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव का माहौल बदला बदला सा है। गांव में खुशी का आलम महसूस किया जा सकता है। गांव की हवा में मिठाईयों की भीनी भीनी महक बह रही है। दरअसल यह गांव अपने सपूत नीरज चोपड़ा के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिन्होंने टोक्यो ओलम्पिक …

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव का माहौल बदला बदला सा है। गांव में खुशी का आलम महसूस किया जा सकता है। गांव की हवा में मिठाईयों की भीनी भीनी महक बह रही है। दरअसल यह गांव अपने सपूत नीरज चोपड़ा के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिन्होंने टोक्यो ओलम्पिक की भाला फैंक स्वर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश के लिये इतिहास रचा है।

नीरज अब गांव और राज्य के नहीं बल्कि देश के हीरो बन गये हैं। उनके 15 अगस्त के बाद ही गांव आने की सम्भावना है लेकिन तैयारियां अभी से शुरू हैं। गांववासी उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। स्टेज और टैंट लगाने के आर्डर दिये जा चुके हैं। लोगों की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर गांव में एलईडी स्क्रीन भी लगाने की भी तैयारी चल रही है।

उनके आगमन पर समूचे गांव को दावत दी जाएगी और इसके लिये क्विंटलों मिठाईयां बन रही हैं। अनेक हलवाई लड्डू, गुलाब जामुन और जलेबी बनाने में जुटे हुये हैं। नीरज के आगमन पर गावंवासियों के लिये मिठाईयों के अलावा भोज की भी व्यवस्था भी गई है।

गांव की आबादी हालांकि लगभग ढाई हजार है लेकिन खानपान की व्यवस्था लगभग 20 हजार लोगों के लिये की जा रही है। नीरज के आने पर आसपास के गांवों तथा देश के अन्य हिस्सों से भी उनके प्रशंसक भी आएंगे। परिवार की इच्छा है कि कोई भी मुंह मीठा किये और खाना खाये बिना न जाये और यह हरियाणा की स्मृद्ध परम्परा भी है।

संबंधित समाचार